बीना: ग्राम गुनगी में 75 वर्षीय वृद्ध के साथ कई लोगों ने की मारपीट, गंभीर हालत में वृद्ध सागर जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Apr 17, 2024 घूमन सिंह चढ़ार निवासी ग्राम गुनगी खेत में बने मंदिर में पूजा पाठ कर रहे थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे। घूमन सिंह ने उन्हें मंदिर एवं खेत से जाने को कहा, जिसके बाद लोगों ने वृद्ध को डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।