मांझा: जाफर टोला गांव में पुलिस ने 8 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार: थाना अध्यक्ष
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के जफर टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 8 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्कर कानू शाह बताया गया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्यवाही की है। थाना अध्यक्ष ने इसकी जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे दी है।