बोलबा: बोलबा प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन, सुनी गई लोगों की समस्या
Bolba, Simdega | Jun 9, 2026 बोलबा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को 11:00 जनता दरबार का आयोजन किया गया ।जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र से ग्रामीण लिखित आवेदन लेकर पहुंचे। इस मौके पर अंचल अधिकारी के द्वारा सभी आवेदनों को देखने के साथ ही संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई तरह के आवेदन प्राप्त हुए।