कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने 61 क्वार्टर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम रहीम पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मौजमपुर और मानपाल पुत्र मेवाराम निवासी गांव प्रहलादपुर है। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से 61 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कारवाई की है।