गिरिडीह: सरोन बॉर्डर के पास दो बाइकों की टक्कर में चकाई निवासी युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
चकाई थाना क्षेत्र के पूंनगी गांव निवासी घनश्याम ओझा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार को 11 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि घनश्याम ओझा बाईक से किसी काम से कहीं जा रहा था । इसी दौरान सरोन बॉर्डर के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।