साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के तहत गुरुवार को कृषि उपज मंडी नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने किसानों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नकली बैंकिंग ऐप, एपीके फाइल, ऑनलाइन जॉब स्कैम और फिशिंग जैसी साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।