मलिहाबाद: पारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में नई काशीराम कॉलोनी में खेला जा रहा जुआ वीडियो हुआ वायरल
पारा थाना अंतर्गत क्षेत्र में चौकी हंस खेड़ा क्षेत्र के नई काशीराम कॉलोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में कुछ लोगों के द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की ओर से मामले में स्थानीय थाना पुलिस को एक्शन दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।