गभाना: गभाना में हाईवे बाईपास पर कार आगे चल रहे ट्रक में घुसी, हादसे में कार सवार 6 लोग हुए घायल
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे बाइपास पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजा के बाग के पास एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा देहात निवासी अनिल कुमार अपने परिवार के साथ गांव मदनपुर छबीला आ रहे थे।