जमुई: सदर अस्पताल में 102 एम्बुलेंस चालक ने मरीज के परिजन से धुलवाया वाहन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की खुली पोल
Jamui, Jamui | Feb 26, 2025 सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम करीब 7:30 बजे एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, यहां स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर 102 एंबुलेंस चालक द्वारा मरीज के परिजन से ही वाहन को धुलवाया गया और मीडिया कर्मी से कुछ बोलने से मना कर दिया, लेकिन 102 एंबुलेंस को धुलवाते हुए वीडियो सामने आया है।