समस्तीपुर बंगरा थानाक्षेत्र के ददरीपुल के समीप ताड़ी दुकान में रविवार देर शाम आपसी विवाद के चलते दो व्यक्ति में झड़प हो गयी. इस दौरान एक युवक को चाकू गोदकर हत्या कर दिया. फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. मृतक का शव कब्जे में ले लिया है. मृतक युवक बंगरा थानाक्षेत्र के ददरी गांव का रहने वाला बताया गया है.