इस्लामपुर: स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लेकर इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
इस्लामपुर के विधायक रुहेल रंजन ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में संसाधनों की उपलब्धता तथा आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया।