मैहर: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी की जनसुनवाई, मौके पर कई समस्याओं का समाधान
मैहर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कार्यालय मैहर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।विधायक ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान का दिया आदेश।