🚨 धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 557 यात्री पकड़े गए
#धनबाद : धनबाद मंडल में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की गई।
जांच के दौरान 557 यात्री पकड़े गए। इनमें बिना टिकट यात्रा, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।
अभियान के दौरान यात्रियों से कुल ₹4,87,660 जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।
टिकट जांच के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी देखी गई। धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट के साथ ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है, उसी श्रेणी में यात्रा करें।
धनबाद मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
#Dhanbad #DhanbadDivision #TicketChecking #MegaTicketChecking #IndianRailways #RailwayNews #RailwayTicket #DhanbadNews #ECR #पूर्वमध्यरेल #रेलवे #टिकटजांच #धनबाद
Baghmara Cum Katras, Dhanbad | Aug 22, 2026