सदर: मोहर्रम की नौवीं पर उठेगा मासूम अली असगर का झूला और बुड्डा ताजिया, ड्रोन से होगी निगरानी
Sadar, Allahabad | Jun 25, 2026
प्रयागराज में मोहर्रम पर गमे हुसैन मनाने का सिलसिला जारी है। मोहर्रम की नौवीं पर गुरुवार को प्रयागराज में मासूम अली असगर का झूला और बुड्डा ताजिया शानो शौकत से उठाया जाएगा। देर रात झूला अपने कदीमी रास्तों पर गश्त करेगा। इसी तरह बुड्ढा इमामबाड़े से उठाकर गश्त के लिए ले जाया जाएगा।ताजिया निकलने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंताजम किए गए हैं।