डॉ. अंबेडकर नगर: महू बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल जाम गेट के पास कार में लगी आग वीडियो वायरल
महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जाम गेट पर सोमवार करीब 12 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई। कार में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार महेश्वर से घाट चढ़कर जाम गेट की ओर आ रहे थे। जाम गेट के पास पहुंचते ही कार