गरखा: शिक्षक की पिटाई से छात्राएं जख्मी, सीएचसी में इलाज, ग्रामीणों का हंगामा
Garkha, Saran | Jul 5, 2025 आदर्श बोर्ड मध्य विद्यालय गरखा के एक शिक्षक ने करीब आधा दर्जन स्कूली छात्राओं को पीट कर जख्मी कर दिया। जिनका उपचार गरखा सी एच सी में किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल पहुंचकर करीब 12:00 जमकर बवाल काटा।