गरखा: पुलिस ने अलोनी में वांछित अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चपकाया
Garkha, Saran | Jul 3, 2025 छपरा सदर अनुमण्डल अंतर्गत गरखा थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड संख्या-808/24 में वांछित चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध गड़खा थाना के पुलिसकर्मी अपनी टीम के साथ गुरुवार के शाम लगभग 5 बजे अभियुक्त के घर अलोनी पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत इस्तेहार चपकाया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है.