अयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के अकमा फार्म नंबर चार पर मिले रविवार दोपहर 3 अज्ञात शव की पहचान लीला पांडेय का पुरवा निवासी राम केवल यादव (35) पुत्र संदूल यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुमारगंज ओम प्रकाश ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक दीपावली के दिन साइकिल से लकड़ी बीनने जंगल गया था और वापस नहीं लौटा।