श्रावण मास को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था
श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का परम पावन अवसर है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु श्री काशी विश्वनाथ धाम में आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।