वाराणसी में मोहर्रम और ताजिया जुलूस को लेकर वाराणसी पुलिस ने की तैयारी पूरी, ड्रोन से होगी निगरानी
वाराणसी में मोहर्रम जुलूस एवं ताजिया को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टि से पुख्ता इंतजाम इंतजाम किए गए है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी के साथ बैठक की गई। पुलिस ने बताया कि किसी तरह की कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। ड्रोन के माध्यम से जुलूसों के रूटों का सर्वे किया गया है। लोगो से अपील की गई है शांति पूर्वक त्यौहार संपन्न मनाएं।