आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता निर्वाचन का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाने के उद्देश्य से विधानसभा नानपारा में शुक्रवार की शाम एफएसटी मजिस्ट्रेट सरबजीत प्रसाद पुलिस के साथ कई गाड़ियों को रोक कर तलाशी की। इस दौरान उपनि.मुकुट नाथ चौधरी व पुलिस मौजूद रही।