शाजापुर: शाजापुर के सांपखेड़ा गांव में एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर, 4 घायल
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सांपखेड़ा गांव के पास नहर के पास तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस और एक लोडिंग ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल भी हादसे की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडिंग ऑटो पलट गया और उसमें भरी सब्जियां सड़क पर फैल