गोगरी: तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गोगरी प्रखंड में आम व मक्का की फसल को भारी नुकसान
Gogri, Khagaria | Jun 11, 2026 गुरुवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज आंधी ने गोगरी प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खराब मौसम के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे वे काफी मायूस हैं। तेज हवा और बारिश के कारण आम की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे और तैयार आम गिर गए, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़