शुजालपुर: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते युवक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
शुजालपुर सिटी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले एक युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 20 जून को कस्बा भ्रमण के दौरान काजीपुरा स्थित दिनेश सेन की दुकान के सामने एक युवक हाथ में देशी शराब का क्वार्टर और डिस्पोजल लिए सड़क पर घूम-घूमकर शराब पीता मिला। उसके कृत्य से राहगीरों को परेशानी हो रही थी।