रामगढ़: प्रखंड मुख्यालय में बने आरटीपीएस काउंटर बंद रहने पर मुखिया प्रदीप ने प्रशासन से जताई नाराजगी, काउंटर खुलवाने की की मांग
जानकारी के अनुसार रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में बने आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग भटक रहे। जिसको लेकर शनिवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे सिसौड़ा पंचायत के मुखिया प्रदीप जहां उन्होंने आरटीपीएस काउंटर बंद रहने पर सरकार से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोग भटक रहे।