जैतहरी: छत्तीसगढ़ से एमपी में घुसा हाथी, ग्रामीणों ने खदेड़ा, जंगल में डेरा, इलाके में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के मरवाही वन क्षेत्र से एक अकेला दो दांत वाला नर हाथी गूजरनाला पार कर अनूपपुर जिले के जैतहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत चोलना बीट में प्रवेश कर गया। हाथी चोलना से होते हुए कुकुरगोंड़ा के छुहाई टोला पहुंचा, जहां कोमल सिंह के खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर हाथी बेल्हाटोला व सरईहा टोला होते हुए धनगवां बीट के जं