बांका: करहरिया गांव से 18 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने थाने में की शिकायत, अनहोनी की आशंका
Banka, Banka | Apr 7, 2026 करहरिया गांव से 18 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि वह समुखिया मोड़ कॉलेज में बीएससी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा देने गया था। इस घटना के बाद छात्र के पिता संजय कुमार सिंह मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लापता पुत्र को बरामद करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।