पेटरवार: चांदो गांव में बैंडेड क्रेट सांप देख ग्रामीणों में हड़कंप, वीडियो आया सामने
पेटरवार के चांदो गांव में एक जहरीला बैंडेड क्रेट सांप दिखने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।गुरुवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि खेतों के पास काली-सफेद धारियों वाला सांप घूमता देख लोग दहशत में आ गए और दूर से ही इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आसपास के गांवों में भी डर का माहौल बन गया।