बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में एक युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शुक्रवार की संध्या समय की है। मृतका की पहचान मुन्ना पासवान की 21 वर्षीय बेटी प्रिया के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, प्रिया दोपहर में अपने कमरे में गई थी और उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।