जोधपुर: CHB के 21सेक्टर में मामूली विवाद में बहन को भाई ने मारा चाकू, हुई मौत, पुलिस ने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार
मामूली झगड़े के बाद भाई ने अपनी बहन को चाकू मार दिया। जिसके चलते बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर 21 की है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ महिला को एमडीएम हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इधर, पुलिस ने मौके से आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।