गवर्नमेंट कॉलेज खैरथल में बुधवार दोपहर 1 बजे महिला नीति एवं नवाचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल स्कॉलर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की शोधार्थी इकरम मेजगानी ने कॉलेज के छात्रों और संकाय सदस्यों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया।इस दौरान महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व विषय पर जोर दिया गया