होशंगाबाद नगर: प्रधानमंत्री के आह्वान पर मालाखेड़ी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चलाया गया सफाई अभियान, BJP जिला महामंत्री रहे मौजूद
अयोध्या में श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, उसी के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से धार्मिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करने का आह्वान किया है, इस तारतम में आज नर्मदापुरम के मालाखेड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रसन्न हरने एवं उनके साथियों के मंदिर परिसर में श्रमदान कर साफ सफाई की।