भोरे: भोरे में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से 12 लाख की मांगी रंगदारी,कुख्यात वांटेड अपराधी मनिंदर मिश्रा पर आरोप, जांच शुरू
थाना क्षेत्र से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिहार के कुख्यात वांटेड अपराधी मनिन्द्र मिश्रा ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। एक लाख के इनामी इस बदमाश ने थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर से फोन पर ₹12 लाख की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर अपराधी ने डॉक्टर को खौफनाक अंजाम की चेतावनी दी है।