आज रविवार को दोपहर 1 बजे के करीब दुमका के हिजला गांव में राजकीय जनजातीय हिजला मेला की तैयारी को लेकर मांझी बाबा इमानुवेल हांसदा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने मेला आयोजन से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा की और पूर्व में प्रशासन को सौंपे गए आवेदन पर विचार किया।