गुनौर: लगुन लेकर जा रही बोलेरो को बल्कर ट्रक ने मारी टक्कर, सात लोग घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार
Gunnor, Panna | Jun 28, 2026 अमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गड़ोखर गांव के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी लोग रिश्तेदारी में लगुन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बल्कर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।