हुज़ूर: भोपाल के होशंगाबाद रोड पर साइड वर्ज के गार्डन एरिया में डॉग घूमाने पर निगम ने की जुर्माने की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | May 9, 2024 भोपाल के होशंगाबाद रोड पर पारस हेमिटेज कॉलोनी के पास साइड वर्ज के गार्डन एरिया में पालतू डॉग को घुमाने और गंदगी कराने पर निगम ने जुर्माने की कार्रवाई की है।निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने मौके पर ही डॉग मालिक पर 200 रुपए का जुर्माना किया। इधर, सड़क का काम सही ढंग से नहीं करने पर ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेट करने के निर्देश भी दिए।