हुज़ूर: कोलार इलाके के बुजुर्ग की सड़क हादसे में मामूली घायल होने के बाद संदिग्ध हालात में हुई मौत, बेटी ने लगाया गंभीर आरोप
Huzur, Bhopal | May 9, 2024 भोपाल के कोलार स्थित साई नाथ कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग की सड़क हादसे के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनकी बेटी का आरोप है कि एक्सीडेंट के कारण पिता को मामूली चोट थीं। जिसका इलाज कराने जेके हॉस्पिटल में गए थे। वहां पिता को लीगामेंट के ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया गया। उन्हें ऑपरेशन से पहले एनेस्थीसिया दिया गया। इसके बाद पिता की मौत हो गई|