शाहबाद: गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति हुई ठप
Shahbad, Baran | May 30, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 9 बजे मिली भीषण गर्मी के कारण देवरी जीएसएस पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला। लाइन फाल्ट होने के बाद जैसे ही बिजली चालू की गई, वैसे ही लाइनों से गिरे अंगारों के कारण नीचे पड़े सूखे कचरे और झाड़ियों में भीषण आग लग गई। वहां तैनात कर्मचारी घनश्याम माली और सीनियर लाइनमैन केदारी लाल मेहता ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।