धमतरी: पेट्रोल पंप आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला
बता दे की गर्मी सीजन में किसानों द्वारा अपने खेतों में धान फसल लगाया गया था। वहीं धान फसल कटाई के बाद पराली खेतों में जला रहे हैं। जिससे आग विकराल रूप ले लेता है। मिली जानकारी के अनुसार देमार स्थित दंतेश्वरी पेट्रोल पंप आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि खेतों में पड़े पराली में किसी व्यक्ति के द्वारा आग लगा दिया गया था।