करनाल: करनाल के परिवार का जींद में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, MLA ने जताई संवेदना
Karnal, Karnal | Jun 27, 2026 खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए करनाल से निकले एक ही परिवार के 5 सदस्य जींद के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 3 की मौत हो गई। करनाल विधायक जगमोहन आनंद ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पूरे शहर में शोक का माहौल बना हुआ है।