पत्नी के जाने से दु:खी एक युवक ने शनिवार रात को आगर रोड शराब दुकान पर शराब में जहर पीकर जान दे दी। मृतक राकेश पिता महेश मालवीय निवासी राजीव नगर आगर रोड है। राकेश टाइल्स की दुकान पर काम करता है। करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी।विवाद होने पर पत्नी कुछ दिनों में ही चली गई थी और तीन दिन पहले समाज की पंचायत में दोनों का छोड़-छुट्टा हो गया था। इसके बाद से