दमोह: कलेक्ट्रेट कार्यालय से मतदान जागरूकता को लेकर कलेक्टर सुधीर कुमार ने मतदान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Damoh, Damoh | Mar 21, 2024 जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, अपर कलेक्टर मीना मशराम सहित विभिन्न अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से मतदान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ हटा विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा।