धौलपुर: राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव ने प्रधानमंत्री से की अपील, कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोके जाएं
राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव, पूर्व मंत्री तथा धौलपुर के पूर्व विधायक अब्दुल रसीर खान ने बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि सभ्यता और धार्मिक सहिष्णुता पर भी कुठाराघात ह