Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

पूर्णिया: कसबा विधायक के PA व सुरक्षाकर्मियों पर हमला, GMCH में भर्ती #पूर्णिया जिले के #गुलाबबाग टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत #जीरोमाइल के पास गुरुवार देर रात कसबा #विधायक नितेश सिंह के निजी सहायक (पीए) और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक के पीए साहिल कुमार अपने चालक के साथ मैंफेयर होटल से ब्लैक #स्कॉर्पियो वाहन से निकले थे। इसी दौरान #जीरोमाइल के पास पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर विधायक की ओर से निजी बाउंसर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक #हमलावरों की संख्या बढ़ गई। आरोप है कि करीब 50 लोगों ने मिलकर पीए और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बोल बम सिंह, साहिल कुमार, विनय और जय नंदन के रूप में हुई है। सभी को देर रात लगभग 11 बजे जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के संबंध में सदर थाना पुलिस ने बताया कि जीरोमाइल क्षेत्र में मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Purnea East, Purnia | Jul 10, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.