गुना नगर: सरस्वती विहार कॉलोनी में चोर वेंटीलेशन तोड़कर पानी की मोटर व औजार ले गए, कोतवाली में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के सरस्वती विहार कॉलोनी में बन रहे एक मकान का वेंटिलेशन तोड़कर चोर सामान ले गए। 8 जनवरी को दर्ज शिकायत में फरियादी श्रीवल्लभ शर्मा ने पुलिस को बताया, बीते रोज काम बंद कर घर आया। अगली सुबह देखा तो पानी की मोटर सववल छेनी हथोड़ा गैती तगाड़ी फावड़ा लोहे की छड़े गायब थी, चोरी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।