आगरा: रोहता नहर के पास परिजनों ने सड़क पर युवक के शव को रखकर लगाया जाम, कार्रवाई की कर रहे मांग
Agra, Agra | Jul 21, 2024 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत रोहता नहर के पास सड़क पर एक युवक का शव रखकर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा है, परिजनों के द्वारा युवक की हत्या के आरोप लगाए गए हैं, बीते कल जखौदा रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिला था, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों के द्वारा सड़क पर जाम लगा दिया गया, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर यातायात को सुचारू करवाया।