गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के तेनुहारी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर 14 वर्षीय किशोर अमर शुक्ला की मौत हो गई। अमर शुक्ला मुंडा निवासी दीनदयाल शुक्ल का पुत्र था। यह घटना तेनुहारी स्थित एक खेत में शाम करीब 4 बजे हुई। अमर शुक्ला ट्रैक्टर पर पीछे बैठा था।