शाहबाद: शाहबाद में जंगल बचाओ आंदोलन की महारैली में उमड़ा जनसैलाब
Shahbad, Baran | May 22, 2026 जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन के तहत आयोजित महारैली में हजारों लोगों ने भाग लेकर जंगलों के संरक्षण की मांग बुलंद की। युवाओं, किसानों, आदिवासी समुदाय और सामाजिक संगठनों ने पैदल व वाहन रैली निकालकर प्रस्तावित हाइड्रो पावर प्लांट व जंगलों में विनाशकारी गतिविधियों का विरोध किया।