गैरतगंज: क्रॉसिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक सुरक्षित
गैरतगंज तहसील क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे गढ़ी-विदिशा मार्ग पर एक हादसा हो गया, जब गेहूं लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से क्रॉसिंग के दौरान असंतुलित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रासिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में ट्रैक्टर को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक पूरी तरह सुरक्षि