श्योपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलो को तत्कालिक रूप से जीवन रक्षक उपचार प्रदाय करने की मंशा से मंगलवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक शहर के ब्लैक स्पॉट का चयन कर लोगो को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सीपीआर की विधि समझाई तो वहीं एम्बूलेंस एवं डायल 112 के बारे में जागरूक किया।